राजस्थान

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या Oh My GodB No 1

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

जयपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या राजस्थान के जयपुर से एक चौंकाने वाली घटना में सामने आई है। यहां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दिन-दहाड़े हत्या कर दी। बात दें कि ये घटना उस वक्त सामने आई जव राजस्थान में अभी-भी चुनाव के परिणाम सामने आए हैं। जानकारी मुताबिक, अज्ञात घुसपैठियों ने गोगामेड़ी और उनके गनमैन नरेंद्र पर उनके घर पर गोलीबारी की थी।

लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पहले धमकी दी थी

जानकारी मुताबिक, अज्ञात घुसपैठियों ने गोगामेड़ी और उनके गनमैन नरेंद्र पर उनके घर पर गोलीबारी की थी। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह को गोली मार दी गई। श्याम नगर थाना पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया।

घटना श्याम नगर स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की बताई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पहले धमकी दी थी. मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन भी दिया था। पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पूरे मामले की जांच कर रही है

यह भी पढ़े : भरभड़िया फोरलेन के समीप हादसा, एक की मौत तो पांच घायल

#करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button