Ad Ad
Ad Ad

युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 15 Oct 2026, 11:19 AM
शेयर करें ➦
W f X

जिला रोजगार कार्यालय, नीमच द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शासकीय आईटीआई जावद, जिला नीमच में “युवा संगम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले की स्थानीय एवं जिले के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां सहभागिता करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें शासन की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना है। जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के युवाओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X