Ad Ad
Ad Ad

‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 05 Nov 2026, 12:20 PM
शेयर करें ➦
W f X
‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

दीपावली के पावन पर्व पर स्थानीय कारीगरों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेवासियों से मिट्टी के दीयों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की है। कलेक्टर ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस दीपावली अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीये जलाएं और स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीयों की खरीद से स्थानीय कारीगरों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान सुनिश्चित होगा। कलेक्टर ने जिलेवासियों से इस दीपावली स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये खरीदकर ‘ वोकल फॉर लोकल’ अभियान में सहभागी बनने तथा पारंपरिक दीपावली की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X