Viral Video : ड्यूटी के दौरान इस तरह शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया और कार्रवाई की मांग की. मामला सामने आने पर दिल्ली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच कर ली गई है और इसमें शामिल कर्मियों की पहचान करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में. DCP PCR DELHI @DCPPCRDELHI ने वीडियो को कोट करते हुए प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- वायरल वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच कराई. जांच में घटना में शामिल कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है.
इनमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल और डीटीसी का एक बस चालक शामिल है. हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, डीटीसी बस चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एक्स पर आगे लिखा गया कि डीटीसी की ओर से चालक के खिलाफ गलत आचरण के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि वह किसी भी तरह के अनुशासनहीन या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करती. दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी..
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…