Ad Ad
Ad Ad

Video : E20 पेट्रोल पर आर-पार के मूड में केजरीवाल, PM को सौंपेंगे लाखों लोगों की मांग

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 03 Aug 2026, 01:07 PM
शेयर करें ➦
W f X
Video : E20 पेट्रोल पर आर-पार के मूड में केजरीवाल, PM को सौंपेंगे लाखों लोगों की मांग

Video : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले हमने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ ऑनलाइन याचिका (लोगों की मांग वाला पत्र) का कार्यक्रम शुरू किया था. उन्होंने दावा किया कि इस याचिका पर करीब 2 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं.

केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे वह 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर जाएंगे. यह याचिका वह खुद प्रधानमंत्री को सौंपना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि उनके मुताबिक इथेनॉल नीति में क्या कमियां हैं और इस पर चर्चा होनी चाहिए.

केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की चिंता के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में फैसले ले रही है. केजरीवाल ने कहा कि E20 से लोग पहले ही परेशान हैं, फिर भी अगले पांच साल में 20 अरब डॉलर का इथेनॉल खरीदने की तैयारी है.

रुचिका सिंह मामले पर केजरीवाल क्या बोले? प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने रुचिका सिंह मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री बच्चों को माफ करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ रुचिका सिंह जैसी बच्ची को टूटकर पूरे देश के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा.

केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का व्यवहार एक प्रधानमंत्री को शोभा देता है..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X