18वें ब्रिक्स समिट कवर करने आए विदेशी मीडिया डेलीगेट्स को भारत काफी पसंद आ रहा है. यहां की संस्कृति, यहां के लोगों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जर्मन मीडिया डेलीगेट ने तो कहा कि उन्होंने भारत को उम्मीदों से बेहतर बताया. जर्मन मीडिया डेलीगेट बेन ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, "मैं बहुत हैरान हूं.
भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है. अब तक समिट का आयोजन एकदम बढ़िया रहा है. हमें मीडिया किट मिला. मैं ब्राजील और साउथ अफ्रीका में हुए ब्रिक्स समिट में भी गया हूं, लेकिन यह सबसे अच्छा बैग है. उन्होंने हमें कुछ वीगन सुपर फूड, कॉफी और एक हल्का मग दिया. साथ ही कुछ और चीजें भी, जैसे एक सुंदर स्कार्फ, बोतल और कुछ और सुपर फूड." ये भी पढ़ें: BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री अफ्रीका पत्रकार मेलिसा होलो ने मेहमाननवाजी की तारीफ की ब्रिक्स सम्मेलन कवर करने आए अफ्रीका की पत्रकार मेलिसा होलो ने भी भारत का जमकर तारीफ की.
उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत में नई दिल्ली की मेहमाननवाजी की तारीफ की. हॉलो ने कहा, "यह भारत की मेरी पहली यात्रा है. यहां आना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. समिट शुरू होने से पहले ही मैंने यहां काफी अच्छा समय बिताया. मैंने कुछ जगहों का दौरा किया, कुछ मंदिरों में गई, और भारत में नई दिल्ली की बनावट, इमारतों और सुरक्षा को देखकर मैं सचमुच हैरान रह गई.
यहां के लोग भी बहुत मिलनसार हैं. इतनी बड़ी आबादी वाले भारत में आपका खो जाना नामुमकिन है. क्योंकि हर कोई बहुत दोस्ताना और खुले दिल का है." ये भी पढ़ें: 6 साल बाद 21 सितंबर से शुरू होगी ग्वांगझू-नई दिल्ली उड़ान, BRICS Summit के बीच चीन से आई अच्छी खबर लोकल करेंसी में लेन-देन के लिए सच में BRICS Pay की जरूरत है: अफ्रीका की पत्रकार मेलिसा होलो TV BRICS अफ्रीका की मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर मेलिसा होलो ने ANI से बात करते हुए, मेलिसा होलो ने BRICS Pay पहल की तारीफ की और कहा कि QR-बेस्ड पेमेंट सिस्टम 'ग्लोबल साउथ' में यात्रा को आसान बना देगा.
"मैं BRICS Pay के जरिए व्यापार करने से सहमत हूं. मुझे लगता है कि इससे 'ग्लोबल साउथ' में यात्रा करते समय हमारे लिए अपनी करेंसी में लेन-देन करना बहुत आसान हो जाएगा. लेकिन अपनी करेंसी में व्यापार करने से हमारे देशों में विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.
यह बहुत जरूरी है. यात्रा करते समय लोकल करेंसी में पेमेंट करना आसान हो जाता है और इससे हमारी लोकल करेंसी मजबूत होती है, जिससे हमारा विकास तेजी से होता है. मुझे लगता है कि इस ग्लोबल दौर में, हमें सच में एक ऐसे BRICS Pay सिस्टम की जरूरत है जो 'ग्लोबल साउथ' में हम सभी के लिए काम करे." ये भी पढ़ें: पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री.
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…