Video: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर राहुल गांधी के धरने के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल साहिल लोचब के साथ पहुंचे हैं.
राहुल गांधी की मांग है कि साहिल की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज की जाए. ?ref_src=twsrc%5Etfw”> क्या है साहिल लोचब का मामला? साहिल लोचब का आरोप है कि 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में उन्हें पैलेट के छर्रे लगे थे. उनके परिवार के मुताबिक उनकी दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और आंख की रोशनी को लेकर भी चिंता जताई गई थी.
इस मामले को राहुल गांधी पहले भी उठा चुके हैं. जुलाई में उन्होंने साहिल को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. 14 अगस्त को दी गई थी लिखित शिकायत कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक साहिल अपने वकीलों के साथ 14 अगस्त को दिल्ली पुलिस के पास गए थे और लिखित शिकायत दी थी.
कांग्रेस का दावा है कि उस समय उन्हें जांच अधिकारी का नंबर नहीं दिया गया और शिकायत की पावती भी नहीं मिली. इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए मामला दोबारा उठाया गया. पैलेट गन के इस्तेमाल पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल 20 जुलाई के प्रदर्शन के बाद पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है.
इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है. अदालत ने पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों और आरोपों की जांच के सवाल पर सुनवाई की है. राहुल गांधी का कहना है कि अगर किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट लगी है तो मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.
Also Read: Video : पुलिस स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, पेलेट गन पीड़ित भी साथ, धरने पर बैठे.
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…