Video: पेरिस में पीएम मोदी बढ़ रहे थे आगे तभी आई आवाज- केम छो

Video : डीडी न्यूज ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के पेरिस पहुंचने का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मोदी धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आते हैं, जबकि उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई देते हैं. इस दौरान “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते हैं.

प्रधानमंत्री भी वहां मौजूद लोगों से बेहद आत्मीयता के साथ मिलते और उनका अभिवादन स्वीकार करते नजर आते हैं. इस दौरान उत्साह का माहौल दिखा. स्वागत के दौरान आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी की नजर एक छोटे बच्चे पर पड़ी. उन्होंने प्यार से उसे दुलारा और फिर लोगों से मिलने आगे बढ़ गए.

पीछे बैंड-बाजे पर “दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए…” गीत बज रहा था. मोदी लोगों से हाथ मिलाते और उनका अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. इसी बीच किसी ने पीछे से “केम छो…” कहकर उनका स्वागत किया. एक बुजुर्ग महिला ने भी उनका हाथ पकड़ लिया, जिससे मोदी ने मुस्कुराते हुए आत्मीयता के साथ मुलाकात की.

देखें वीडियो. #WATCH | Cheers, chants and a warm display of affection marked PM @narendramodi 's arrival in Paris, where the Indian diaspora gave him an enthusiastic welcome. In the final leg of his visit, PM Modi will hold further bilateral engagements and attend the VivaTech Summit, Europe’s… pic.twitter.com/tY5YBTbtOy — DD News (@DDNewslive) June 17, 2026 प्रवासी भारतीयों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को फ्रांस के शहर एवियॉन से पेरिस पहुंचे.

इससे पहले उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां भारत को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था. पेरिस उनकी फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा का आखिरी पड़ाव है, जहां कई अहम कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि मैं कुछ ही समय पहले पेरिस पहुंचा हूं, जहां प्रवासी भारतीयों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारत और फ्रांस को करीब लाने के उनके प्रयासों पर मुझे गर्व है. उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. Je suis arrivé à Paris il y a peu, où j’ai été accueilli chaleureusement par la diaspora indienne. Je suis fier de ses efforts pour rapprocher l’Inde et la France.

Le partenariat Inde-France est essentiel au progrès de notre planète. pic.twitter.com/Mzvs4HKggd — Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026.

Share
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago