Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Video : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारे

Posted on August 7, 2026

Video : पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह फिर खुलकर सामने आ गई. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ. वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगे. विरोध के कारण बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई.

जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दोनों गुरु नानक भवन में आयोजित इस संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए थे. बैठक की जगह पर कुछ लोग ‘Baghel Go Back’ लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे. उन्होंने भूपेश बघेल और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पार्टी नेतृत्व उनकी बात नहीं सुन रहा है और संगठन के भीतर उठ रही असहमति को नजरअंदाज किया जा रहा है. ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में कलह: वडिंग की मौजूदगी में चन्नी समर्थकों की नारेबाजी, नाराज बघेल बोले- पार्टी से निकाल दूंगा कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई स्थिति तब और बिगड़ गई, जब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने संबोधन के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को कथित तौर पर “आरएसएस के एजेंट” कहकर बैठक से बाहर जाने को कहा.

इसके बाद फिर से जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई. इस दौरान वड़िंग के समर्थकों और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थकों के बीच कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme