सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को नीमच के टाउन हॉल में जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रातः 9:15 बजे आमजन एवं प्रतिभागियों का आगमन होगा। इसके बाद सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वंदे मातरम् तथा स्वागत के पश्चात वर्चुअल माध्यम से प्रातः 10:15 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। प्रातः 10:55 बजे ‘विकसित भारत @2047’ का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। प्रातः 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति/मशाल प्रज्वलित की जाएगी। राष्ट्रगान के बाद 11:10 बजे सेवा ज्योति यात्रा रवाना होगी। प्रज्वलित मशाल को नीमच, मनासा और जावद तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ले जाया जाएगा, जहां यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ नागरिकों को विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

