Ad Ad
Ad Ad

//सफलता की कहानी // जैविक खेती से कम लागत में बढ़ी आमदनी, विनोद पाटीदार ने तैयार किया आयवृद्धि का मॉडल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Sep 2026, 12:10 PM
शेयर करें ➦
W f X
//सफलता की कहानी // जैविक खेती से कम लागत में बढ़ी आमदनी, विनोद पाटीदार ने तैयार किया आयवृद्धि का मॉडल

। मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी किसान श्री विनोद पाटीदार पिछले दो वर्षों से जैविक खेती को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं। उन्होंने खेत पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और पशुपालन को कृषि से जोड़ते हुए खेती की लागत कम करने तथा आय बढ़ाने का प्रभावी मॉडल विकसित किया है। श्री विनोद पाटीदार के पास पांच गिर गाय, दो मुर्रा नस्ल की भैंस एवं पांच एच.एफ. गाय हैं। पशुओं से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग वे जैविक खाद एवं विभिन्न जैविक कृषि आदान तैयार करने में करते हैं। इनका उपयोग खेत में करने से रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम हुई है और खेती की लागत में कमी आई है। योजनाओं से मिला प्रोत्साहन और मार्गदर्शन श्री पाटीदार बताते हैं कि उन्हें परंपरागत कृषि विकास योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं के माध्यम से उन्हें जैविक खेती को अपनाने और आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन मिला। वे स्वयं वर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक कृषि आदानों का निर्माण कर उनका व्यवसाय भी कर रहे हैं। जैविक गतिविधियों से 3 लाख रुपये की आय, अब 10 लाख का लक्ष्य श्री पाटीदार के अनुसार, पिछले वर्ष जैविक कृषि गतिविधियों से उन्हें लगभग 3 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। जैविक खेती एवं संबंधित गतिविधियों का विस्तार करते हुए उन्होंने चालू वर्ष में 10 लाख रुपये की आय का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने खेत पर मधुमक्खी पालन के पांच बॉक्स भी स्थापित किए हैं। मधुमक्खियों से परागण बढ़ने से फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से खेती बनी टिकाऊ श्री विनोद पाटीदार का कहना है कि जैविक खेती कम लागत में बेहतर एवं टिकाऊ कृषि का प्रभावी माध्यम है। पशुपालन से प्राप्त संसाधनों का खेत में उपयोग करने से कृषि लागत कम करने के साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली शासन की योजनाओं एवं कृषि विभाग से मिले मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X