Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनासा सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 Oct 2026, 11:52 AM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के तहत मनासा सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर संपन्न

नीमच, 07 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिविल अस्पताल, मनासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर की खास बात रही कि मनासा बीएमओ डॉ. साजिद अंसारी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आमजन से भी आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X