Ad Ad
Ad Ad

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर को यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 08 Oct 2026, 11:30 AM
शेयर करें ➦
W f X
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर को यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर 2026 को यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कॉन्क्लेव होटल सनराइज ग्रैंड, नीमच में आयोजित होगा। कॉन्क्लेव में युवाओं को उद्यमिता एवं कौशल विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों , रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं तथा उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उच्च शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा उद्योगों में उपलब्ध अवसरों, आवश्यक योग्यताओं तथा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे। युवाओं को जिले के औद्योगिक परिदृश्य, उद्यम स्थापना एवं विस्तार की संभावनाओं तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध सहयोग की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों और उनके प्रसंस्करण की संभावनाओं पर भी संवाद होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे पंजीयन से होगी।दोपहर 12 बजे उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद तथा दोपहर 12.30 से 2 बजे तक युवाओं को विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके बाद लंच एवं कार्यक्रम का समापन होगा। कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को जानकारी से अवसर, अवसर से उद्यम और उद्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X