पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसी बात पर बच्ची की अपनी मां से बहस हो गई थी. इसके बाद वह गुस्से में बिना बताए घर से चली गई. जब देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में तुरंत पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बारामती तहसील के रूई गांव स्थित साईनगर इलाके में, बच्ची की अपनी ही बिल्डिंग के पास उसका शव मिला.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बारामती स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विधायक रोहित पवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग घटना पर दुख जताते हुए विधायक रोहित पवार ने कहा, “शनिवार रात मेरे पीए अजीत की 15 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी.
काफी खोजबीन के बाद रविवार सुबह उसका शव मिला. हमने डिप्टी SP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.” पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला संदिग्ध नजर आ रहा है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले चीनी की कीमत पर नजर, जानें सप्लाई और स्टॉक से क्या होगा बाजार का हाल.
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…