पोषण माह के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सोड़किया में किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, पोषण , व्यक्तिगत स्वच्छता, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक करते हुए बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को एनीमिया से बचाव तथा आयरन एवं कैल्शियम के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान उनका वजन एवं लंबाई मापकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। बालिकाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। शिविर का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी ,मनासा श्रीमती किरण कामदार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर संबंधित कम्युनिटी सहायिका एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

