पोषण माह के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, नीमच द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-03, कस्तूरबा मार्ग, नीमच सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका नामदेव ने ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने आहार में विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ पोषण, बच्चों के प्रारंभिक विकास तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण के संबंध में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित बाल विवाह से संबंधित प्रावधानों एवं सहायता के संबंध में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उमा शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रकला गायरी, सहायिका, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

