Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

PM मोदी के भाषण पर पवन खेड़ा का तंज, कहा – टेलीप्रॉम्पटर हटा तो जबान लड़खड़ाई, EVM हटा तो क्या होगा?

Posted on August 15, 2026

युवाओं का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, “अब प्रधानमंत्री के मुंह से निकले हुए शब्दों की कोई गंभीरता नहीं रही, कोई मर्यादा नहीं रही. आज फिर सुबह जब प्रधानमंत्री बोल रहे थे, तो पहली बात तो बड़ी अटपटी लगी कि साहब Gen Z को यह कहते हैं ‘दिमागी नक्सल’. अरे यह दिमागी नक्सल नहीं है साहब, किसी दिन पलट के यह आपको ‘दिमागी हिटलर’ कह देंगे, या कह देंगे ‘बिना दिमाग वाले’, तो आप सदमे में फिर रीलबाजी शुरू कर देंगे, इसलिए यह सब मत कहा कीजिए.” यह पीढ़ी जब सड़क पर आती है, तो इस्तीफे लेकर जाती है : पवन खेड़ा पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा, यह कोई लॉलीपॉप जनरेशन (Gen Z ) नहीं है कि साहब ‘मैं ऑनलाइन कोर्सेज लाऊंगा’.

यह ई-विद्या क्या था फिर आपका? कुछ साल पहले ई-विद्या भी तो लाए थे. खत्म हो गया वह, अब नाम बदल दिया उसका? Gen Z को लॉलीपॉप जनरेशन मत समझिए. यह वह पीढ़ी है जो इस्तीफे लेना जानती है. यह पीढ़ी जब सड़क पर आती है, तो इस्तीफे लेकर जाती है. अब भी अगर आप नहीं सुधरे, अब भी अगर आप नहीं संभले, फिर आप जानिए.” “आज एक और बात बड़ी अटपटी लगी, आनंद भी आया.

टेलीप्रॉम्पटर से आप पेपर पर आ गए, तो जबान लड़खड़ा गई. सोचिए, किसी दिन EVM से पेपर बैलेट पर आ गए तो क्या होगा?.” – पवन खेड़ा पवन खेड़ा ने महिला सुरक्षा और आरक्षण बिल पर घेरा महिलाओं के सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल के मुद्दों पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए खेड़ा ने कहा, “महिलाओं की अगर आप बात करते हैं, महिला आरक्षण बिल की बात करते हैं, तो याद करिए 2023 सितंबर में वह बिल पास हुआ, 2026 की अप्रैल तक आप उस पर बैठे रहे, नोटिफाई तक नहीं किया.

क्यों? जवाब दीजिए. महिलाओं की सुरक्षा की जब आप बात करेंगे, तो अंकिता भंडारी, बिलकिस बानो, कठुआ, हाथरस, उन्नाव—यह सब याद करने के बाद आपका मुंह खुद बंद हो जाएगा, आपको बोलना नहीं पड़ेगा. अपने कारनामे, अपनी पार्टी के कारनामे याद आ जाएंगे आपको, इसलिए छोड़ दीजिए यह सब बोलना.” समारोह में विपक्ष की अनुपस्थिति और IT सेल पर हमला स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुपस्थिति को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा, “खरगे जी नहीं आए, बड़ी शिकायत थी आपको.

क्यों, खरगे जी का फिर से अपमान करना था? फिर से शुद्धिकरण करना चाहते थे उस जगह का जहां खरगे जी आएंगे? अरे छोड़िए, यह वह पार्टी है जिसने स्वतंत्रता के आंदोलन में हिस्सा लिया. वह कार्यक्रम में हिस्सा लें न लें, कोई मायने नहीं रखता. आज आपकी आईटी सेल (IT Cell) ने आपको आईना दिखा दिया.

नॉर्मली क्या होता है, आईटी सेल जो आप कहते हो उसका प्रचार करती है, आज आईटी सेल आपका प्रचार नहीं कर पाई, बोर हो गए वह भी. वह भी कांग्रेस का सहारा ले रहे हैं—कांग्रेस की निंदा, कांग्रेस से सवाल. अरे भाई, आज तो आपके भाषण को चलाना था, आज भी कांग्रेस को चला रहे हैं तो सोचिए समय बदल चुका है.” ये भी पढ़ें: ‘उर्दू में तिरंगा’: PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर पर पवन खेड़ा का तंज पड़ा उल्टा, यूजर ने समझा दिया कैमरा एंगल.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme