Ad Ad
Ad Ad

फल क्षेत्र विस्तार योजना से किसान जगदीश राठौर की आय में वृद्धि

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 Oct 2026, 12:27 PM
शेयर करें ➦
W f X

उद्यानिकी विभाग की फल क्षेत्र विस्तार योजना जिले के किसानों को बागवानी अपनाकर आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध करा रही है। योजना के माध्यम से जावद विकासखंड के ग्राम सरवानिया महाराज निवासी किसान श्री जगदीश राठौर ने 2 हेक्टेयर भूमि पर अमरूद का बगीचा विकसित किया है। इससे उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।किसान श्री जगदीश राठौर ने बताया कि उन्हें उद्यानिकी विभाग से फल क्षेत्र विस्तार योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत उन्हें ₹1 लाख 20 हजार की अनुदान सुविधा प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अमरूद का बगीचा लगाया और बागवानी के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया।वार्षिक आय में ₹3 लाख की वृद्धिश्री राठौर के अनुसार, पहले उनकी वार्षिक आय लगभग ₹2 लाख थी, जो अब बढ़कर करीब ₹5 लाख हो गई है। आय में वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। अब वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा एवं अन्य जरूरी खर्चों का भी सुचारु रूप से प्रबंधन कर पा रहे हैं।उन्होंने बताया कि पहले उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन योजना का लाभ मिलने से खेती को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिली है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमकिसान श्री जगदीश राठौर ने उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी एवं सहायता को अपने लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को बेहतर बना सकते हैं और आय में वृद्धि कर परिवार का भविष्य संवार सकते हैं।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X