Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

NEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा

Posted on August 30, 2026

NEET-PG 2026 की परीक्षा रविवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हो गई. सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर और कंप्यूटर सिस्टम में आई समस्या के चलते सभी अभ्यर्थी सामान्य तरीके से परीक्षा शुरू नहीं कर सके.

कुछ उम्मीदवारों के कंप्यूटर खुल गए, जबकि कुछ के सिस्टम काम नहीं कर रहे थे. इसके बाद परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई. कुछ के सिस्टम चले, कुछ करते रहे इंतजार अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के समय ही तकनीकी परेशानी सामने आई. कुछ कंप्यूटर पर परीक्षा खुल गई, जबकि दूसरे कंप्यूटर पर सिस्टम काम नहीं कर रहा था.

इससे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई. परीक्षा के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने तकनीकी खामी को लेकर नाराजगी जताई. ये भी पढ़ें: झारखंड में अब परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा, पेपर लीक मामलों के लिए बनी विशेष अदालत मौके पर पहुंची पुलिस, अभ्यर्थियों से बातचीत मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी परीक्षा केंद्र पहुंचे.

ACP ललित शर्मा ने बताया कि उन्हें सर्वर के ठीक से काम नहीं करने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि कुछ कंप्यूटर चल रहे थे, जबकि कुछ नहीं खुल रहे थे, जिसके कारण परीक्षा सामान्य रूप से आगे नहीं बढ़ सकी. ACP के मुताबिक, पुलिस अभ्यर्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है.

साथ ही परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है, ताकि मामले का उचित समाधान निकाला जा सके. ये भी पढ़ें: नीट पीजी परीक्षा को लेकर चास में निषेधाज्ञा लागू, केंद्रों के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक 9 बजे से 12:30 बजे तक होनी थी परीक्षा NEET-PG 2026 परीक्षा देशभर में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है.

परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक थी. जयपुर में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे. फिलहाल सीतापुरा केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर परीक्षा एजेंसी के अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme