Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Posted on September 13, 2026

Mumbai Rains: मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI Airport) के पास और नालासोपारा में सड़कों पर पानी भर जाने से सुबह के वक्त यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग कुलाबा मुंबई के अनुसार, 13 सितंबर को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं जारी करने की संभावना है. पालघर (Palghar): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना. ठाणे (Thane): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं.

मुंबई (Mumbai): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं. रायगढ़ (Raigad): बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं. रत्नागिरी (Ratnagiri): बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.

14 से 15 सितंबर को मुंबई सहित इन जगहों पर होगी मध्यम बारिश पालघर: 14 से 15 सितंबर को मध्यम बारिश, 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश. ठाणे: 14 से 15 सितंबर को मध्यम बारिश, 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश. मुंबई: 14 सितंबर को मध्यम बारिश, 15 से 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.

रायगढ़: 14 सितंबर को मध्यम बारिश, 15 से 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश. रत्नागिरी: 14 सितंबर को गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश; 15-16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश. सिंधुदुर्ग (Sindhudurg): पूरे 5 दिन (13 से 16 सितंबर) हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme