Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने सावन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Oct 2026, 01:44 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने सावन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

नीमच, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सावन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने तथा दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण से संबंधित स्टॉक पंजी में नियमित रूप से प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला में जांच की प्रक्रिया एवं जांच रिपोर्ट की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही, एंटी स्नेक वेनम सहित आवश्यक टीकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी संकलित कर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. संगीता भारती, मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक व्यास, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती भावना पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X