Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने जवासा में डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों का लिया जायजा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Oct 2026, 01:41 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने जवासा में डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों का लिया जायजा

नीमच, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को ग्राम जवासा में डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन, दुग्ध उत्पादन और व्यवसाय से होने वाली आय की जानकारी ली। 16 गायों से प्रतिदिन 240 लीटर दूध का उत्पादन कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम जवासा निवासी श्री अंकित राठौर, पिता श्री जनक लाल राठौर के डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। श्री राठौर ने बताया कि उनके फार्म पर एचएफ नस्ल की 16 गायें हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 240 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। डेयरी व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। श्री राठौर ने बताया कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत डेयरी व्यवसाय के लिए 42 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया है। योजना के तहत उन्हें 10.50 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है तथा ऋण की दो किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं। कलेक्टर ने उन्हें व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। ललित मालवीय को मिली 13.86 लाख रुपये की सब्सिडी ग्राम जवासा निवासी श्री ललित कुमार मालवीय ने बताया कि उन्होंने आईडीबीआई बैंक की गिरदौड़ा शाखा से कामधेनु योजना के अंतर्गत 42 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया है। अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राही श्री मालवीय को योजना के तहत 33 प्रतिशत की दर से 13 लाख 86 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। श्री मालवीय ने बताया कि उन्होंने योजना की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया, जिसे लगभग 2.9 लाख बार देखा गया। वीडियो के माध्यम से प्रदेश के अनेक पशुपालकों को योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिले के 20 से 25 पशुपालकों के ऑनलाइन आवेदन करवाने के साथ ही उनके प्रशिक्षण स्लॉट बुक करवाकर प्रशिक्षण दिलाने में भी सहयोग किया। पशुपालन से स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को डेयरी एवं पशुपालन व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण और नियमानुसार अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश तथा उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री ए.आर. धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X