Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में खाद्य प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Oct 2026, 12:17 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में खाद्य प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा विकासखंड के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत स्वीकृत ग्रेडिंग कम फ्लोरिंग इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हितग्राही श्री अर्जुन पिता श्री प्रेमसुख पाटीदार ने बताया कि इकाई की कुल लागत 8 लाख रुपये है। योजना के अंतर्गत इकाई के लिए 2 लाख 80 हजार रुपये की अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इससे महीने में लगभग 20 हजार तक आय हो जाती है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहित करना, स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने इकाई की सराहना करते हुए अन्य किसानों एवं उद्यमियों को भी योजना का लाभ लेकर प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम मनासा श्रीमती मयूरी जोक, उपसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग श्री पी.एस. कनेल, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X