Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित खिमला दौरे की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 13 Nov 2026, 04:33 PM
शेयर करें ➦
W f X

नीमच,13 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला में 1,920 मेगावाट क्षमता की देश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के प्रस्तावित दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण एवं कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने खिमला स्थित परियोजना स्थल, कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन रूम, टेंट व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वायर फेंसिंग, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।अधिकारियों ने ग्रीनको ग्रुप के प्रतिनिधियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमिष कुमार अग्रवाल, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं वनमंडलाधिकारी मंदसौर श्री संजय रायखेरे सहित परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X