न्यूज़

MP में तो फाइट टाइट, लेकिन राजस्थान में चल गया मोदी मैजिक; ताजा सर्वे में लोगों ने बताया किसकी बनेगी सरकार

ऐप पर पढ़ें

MP, Rajasthan election survey: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इनमें से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समेत कई दल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी के साथ एमपी और राजस्थान में सियासी चहलकदमियां बढ़ गई हैं। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है जिसमें मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में टफ फाइट दिख रही है। वहीं राजस्थान में मोदी मैजिक का असर साफ-साफ दिख रहा है।

एमपी में फाइट टाइट

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नवंबर में होने जा रहे चुनाव में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल के साथ इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने एमपी में एक सर्वे किया है। सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनाव में भाजपा के खाते में 115 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस 110 सीटों पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि एमपी में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होगा। सर्वे में भाजपा या कांग्रेस दोनों इस जादुई आंकड़े को पार नहीं कर सके हैं। हालांकि सर्वे में भाजपा कांग्रेस से आगे है।  ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूबे में एक बार फिर से कमल खिलता है या कांग्रेस बाजी मार सकती है।

राजस्थान में चल गया मोदी मैजिक

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां भी इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने किसकी सरकार बनेगी वाले सवाल को लेकर एक सर्वे किया। सर्वे के आंकड़ों से साफ-साफ यह पता चल रहा है कि राजस्थान में मोदी मैजिक का असर देखने को मिल सकता है। सर्वे के मुताबिक, 200 सीटों में से भाजपा के खाते में 125 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। सरकार बनाने के लिए 101 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होगा। सर्वे में भाजपा कांग्रेस से और जीत के जादुई आंकड़े से काफी आगे है।

Source link

Related Articles

Back to top button