Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : यह झूठा पत्र है, पहले 900 वादे किए थे; कांग्रेस के वचन पत्र पर बोली BJP

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : यह झूठा पत्र है, पहले 900 वादे किए थे; कांग्रेस के वचन पत्र पर बोली BJP

ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से वचन पत्र जारी होनेक ेबाद कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस वचन पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह कांग्रेस का मेनिफेस्टो नहीं है, यह झूठा पत्र है। पांच साल पहले उनलोगों ने 900 से ज्यादा वादे किए थे लेकिन उन्होंने इन वादों को पूरा नहीं किया। वो एक बार फिर झूठ का पुलिंदा पेश कर रहे हैं। जनता इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करेगी। जनता जानती है कि बीजेपी जो कहती है वो करती है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक नहीं, अनेक वचन दिए थे, सारे के सारे झूठे निकले। इसके बाद आज फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया, लेकिन इस झूठ पर जनता भरोसा नहीं करने वाली। जनता जानती है, भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है, जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है। ‘लाड़ली बहना योजना’ भाजपा के दृष्टि पत्र में नहीं थी, लेकिन सरकार ने लागू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में नहीं आने वाली।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब है। वो अब आईपीएल टीम बनाएंगे। क्या यह सरकार का काम है कि वो आईपीएल टीम बनाए? कोई भी कांग्रेस पर विश्वास नहीं करता है लेकिन बीजेपी और पीएम मोदी पर करता है।’

कांग्रेस के इस वचन पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। इससे पहले भी कांग्रेस ने किसानों और बेरोजगारों को लेकर वादे किए थे लेकिन उन्होंने इसे पूरा नहीं किया है। इस बार भी उन्होंने ऐसा किया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ के तौर पर लेगी।

कांग्रेस ने जारी किया है घोषणा पत्र

इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज यहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने वचन दिया कि राज्य में उसकी सरकार बनने पर किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने की योजना जारी रखने के साथ ही महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये नारी सम्मान निधि के रूप में प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का वचनपत्र जारी किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वचनपत्र समिति के प्रमुख राजेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे। वचनपत्र में मुख्य रूप से 101 ‘मुख्य गारंटियां’ दी गयी हैं।

वचनपत्र के जरिए किसानों और गरीबों के साथ ही महिलाओं और युवाओं को भी साधने की कोशिश की गयी है। अपने चुनावी घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट हॉफ दर पर देंगे। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना 2005 लागू की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए पांच हॉर्सपॉवर तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। किसानों के बकाया वद्यिुत देयक माफ किए जाएंगे। किसान आंदोलन और बिजली संबंधी झूठे और निराधार प्रकरणों की वापसी होगी।

Source link

One thought on “Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : यह झूठा पत्र है, पहले 900 वादे किए थे; कांग्रेस के वचन पत्र पर बोली BJP

  1. **backbiome**

    Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *