Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आवेदकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Nov 2026, 12:57 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आवेदकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में फसल बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों , भूमि विवाद, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने , रास्ता खुलवाने, पेंशन भुगतान एवं राजस्व अभिलेखों में ऑनलाइन प्रविष्टि संबंधी समस्याएं भी आवेदकों ने प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा में राहत उपलब्ध कराएं और निराकरण की नियमित समीक्षा भी करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थितरहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X