Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Nov 2026, 12:49 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक संपन्न

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, अंतरविभागीय समन्वय एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ अपने-अपने अनुविभाग में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच करने तथा मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय एवं निर्माण पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक आयोजनों एवं सार्वजनिक भवनों में फायर सेफ्टी के इंतजामों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार फायर सेफ्टी एनओसी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कम रैंकिंग वाले विभागों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण कर अपनी रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अंतरविभागीय प्रकरणों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X