Ad Ad
Ad Ad

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 12 नवंबर को

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 17 Oct 2026, 09:07 AM
शेयर करें ➦
W f X
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 12 नवंबर को

नीमच, 17 अक्टूबर 2026। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना है।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। निर्माण कार्यों में हुई प्रगति तथा विलंबित कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। जिन निर्माण कार्यों में विलंब हुआ है, उनसे संबंधित विभागीय अधिकारी, कार्यदायी एजेंसी तथा थर्ड पार्टी (यदि लागू हो) के प्रतिनिधियों को विलंब के कारणों सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित प्रारूप में योजनाओं एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तथा पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन सहित आवश्यक जानकारी तैयार कर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X