नीमच

Jamuniya Balaji जमुनिया बालाजी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा Good News 1

Jamuniya Balaji जमुनिया बालाजी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा

सीएमओ श्री वशिष्ठ के नेतृत्व में नपा कार्यालय में हुई साफ-सफाई

नीमच। Jamuniya Balaji जमुनिया बालाजी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा।आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित नवनिर्मित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी व मुख्यमंत्री श्री मोहनजी यादव के निर्देश पर जगह-जगह मंदिरों की साफ-सफाई का कार्य भी स्वच्छता अभियान के तहत किया जा रहा है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में नीमच शहर में भी मंदिरों की साफ-सफाई हेतु तीर्थ स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है।

जिसके अंतर्गत बुधवार को नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा ने जहां नीमच सिटी स्थित जमुनिया बालाजी मंदिर पर वार्ड पार्षदगणों व सफाई अमले के साथ मंदिर की साफ-सफाई की व मंदिर को स्वच्छ जल से धुलवाया, वहीं मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ की उपस्थिति में नगरपालिका कार्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों में झाडूथाम साफ-सफाई की। अभियान के तहत नगरपालिका के स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के अन्य मंदिरों में भी साफ-सफाई अभियान निरंतर जारी है।

बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा, नीमच सिटी के पार्षद राकेश किलोरिया, रामचन्द्र धनगर, केदार राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, स्वच्छता एम्बेसेडर विवेक खण्डेलवाल आदि के साथ जमुनिया बालाजी मंदिर पहँुची। सभी ने सर्वप्रथम बालाजी मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त कर हाथ में झाडू लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की व मंदिर को स्वच्छ जल से धोकर पोछा भी लगाया व स्वच्छता का संदेश दिया।

इसी प्रकार नगरपालिका कार्यालय में भी मुख्य नपा अधिकारी श्री वशिष्ठ ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में साफ-सफाई की व गंदगी वाले स्थान की धुलाई भी करवाई।
इस दौरान कार्यालय अधीक्षक श्री जमनालाल पाटीदार, स्वास्थ्य अधिकारी श्री कन्हैयालाल शर्मा, लेखापाल श्री धर्मेन्द्र बुंदेला, सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य, इंजीनियर श्री अरविन्दसिंह, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री अशोक अहीर, श्री भेरूलाल अहीर, श्री देवानंद तोडे, श्री घनश्याम नागदा, श्री पप्पू मंगल, श्री महावीर जैन सहित नपा स्टॉफ के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

अनेक मंदिरों की हुई साफ-सफाई- अभियान के अंतर्गत अब तक सांवरियाजी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर वाटिका, सत्यनारायण मंदिर, मंशापूर्ण बालाजी मंदिर, भेरूजी मंदिर, गुरूद्वारा, शिव मंदिर, कृष्णा नगर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, बटेश्वर बालाजी मंदिर, कालका माता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर भोलाराम कम्पाउण्ड, बावडी वाले बालाजी व श्याम मंदिर तथा बंगला नं. 60 स्थित मंदिर में साफ-सफाई कराई गई।

Cleanliness campaign launched in Jamuniya Balaji temple, Municipal President Smt. Chopra

Cleanliness was done in Municipal Corporation office under the leadership of CMO Shri Vashishtha.

Neemuch. On the occasion of the consecration of Lord Shri Ram in the newly constructed Ram temple in Ayodhya on 22nd January, on the instructions of Prime Minister Shri Narendraji Modi and Chief Minister Shri Mohanji Yadav, cleaning work of temples is also being done at various places under the cleanliness campaign. Under the guidance of the District Administration and the leadership of Chairperson of Municipal Council, Neemuch, Smt. Swati Gaurav Chopra, a pilgrimage cleanliness campaign has been started in Neemuch city for the cleanliness of the temples.

 

Under which, on Wednesday, Municipal Corporation President Mrs. Swati Chopra, along with ward councilors and cleaning staff, cleaned the temple at Jamuniya Balaji Temple in Neemuch City and got the temple washed with clean water, while in the presence of Chief Municipal Officer Mahendra Vashishtha, in the municipal office. Under the cleanliness campaign, officers and employees cleaned with brooms in their hands. Under the campaign, the cleanliness campaign is continuing in other temples of the city under the leadership of Municipal Health Chairman Dharmesh Purohit and Health Officer Kanhaiyalal Sharma.

On Wednesday, Jamuniya reached Balaji Temple along with Municipal President Smt. Swati Gaurav Chopra, Neemuch City Councilor Rakesh Kiloria, Ramchandra Dhangar, Kedar Rathore, Health Officer Kanhaiyalal Sharma, Sanitation Ambassador Vivek Khandelwal etc. Everyone first took the blessings of Balaji temple and cleaned the temple premises with a broom in their hands, washed the temple with clean water and also mopped it and gave the message of cleanliness.

Similarly, in the municipal office also, Chief Municipal Officer Mr. Vashishtha along with his subordinate officers and employees cleaned various branches of the office and also got the dirty places washed.
During this, Office Superintendent Mr. Jamnalal Patidar, Health Officer Mr. Kanhaiyalal Sharma, Accountant Mr. Dharmendra Bundela, City Mission Manager Mr. Praveen Arya, Engineer Mr. Arvind Singh, Sanitation Inspector Mr. Bharatsingh Bhardwaj, Mr. Ashok Ahir, Mr. Bherulal Ahir, Mr. Devanand Tode, Mr. Ghanshyam. Many members of NAPA staff including Nagda, Shri Pappu Mangal, Shri Mahavir Jain participated.

Many temples have been cleaned – So far under the campaign, Sanwariyaji Temple, Durga Mata Mandir Vatika, Satyanarayan Temple, Manshapurna Balaji Temple, Bheruji Temple, Gurudwara, Shiv Temple, Krishna Nagar Temple, Siddheshwar Temple, Bateshwar Balaji Temple, Kalka Mata Temple. , Lakshminarayan Temple, Shiv Mandir Bholaram Compound, stepwell Balaji and Shyam Mandir and bungalow no. Cleaning was done in the temple located at 60.

यह भी पढ़ें :  ग्राम मालखेड़ा एवं सरवानिया बोरके राजस्व सेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर

जमुनिया बालाजी, Jamuniya Balaji

Related Articles

Back to top button