Heavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 1से 2 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 4 सितंबर तक और उत्तराखंड में 1 से 6 सितंबर तक बारिश की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

1 से 6 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3 से 5 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इन इलाकों में कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा? 1 से 2 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है.

वहीं, 4 से 6 सितंबर के बीच विदर्भ में भी बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, 1 सितंबर को रेड अलर्ट, 2-3-4 को येलो अलर्ट दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आगामी तीन दिनों (1 से 3 सितंबर 2026) तक बादलों का डेरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

1 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और तड़के सुबह से दोपहर के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 2 सितंबर को तापमान में गिरावट आएगी (अधिकतम 32-34°C, न्यूनतम 23-25°C) और आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश व गरज-चमक होगी, जबकि दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है.

वहीं 3 सितंबर को भी बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी. राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 2-3 सितंबर से भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी. 4 से 7 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इस दौरान विशेषकर कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तेज या भारी बारिश के आसार हैं. दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में मानसून की स्थिति कमजोर बनी रहेगी, हालांकि 4 से 6 सितंबर के बीच शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 1 सितंबर 2026 को बिहार के मौसम में काफी विविधता देखने को मिलेगी. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और मध्य जिलों जैसे पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल और जहानाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यहां मेघगर्जन और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्व चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण) तथा दक्षिण-पूर्वी जिलों (भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यहां मेघगर्जन और झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी गई है। इसके विपरीत, उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जैसे जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. ये भी पढ़ें: IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड बिहार का मौसम झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 1 और 2 सितंबर 2026 को तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

1 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी (गढ़वा, पलामू, लातेहार), मध्य (लोहरदगा, गुमला) और दक्षिणी (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि मध्य (रांची, खूंटी), सटे उत्तर-पश्चिमी (चतरा) और दक्षिणी (सरायकेला-खरसावां) इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

वहीं 2 सितंबर को भी उत्तर-पश्चिमी के अलावा दक्षिण-पश्चिमी भागों (विशेषकर गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है. झारखंड का मौसम.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

15 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

15 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

15 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

15 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

15 hours ago