Ad Ad
Ad Ad

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, सब्जी मंडी से पुरानी महिला बस्ती तक निकली रैली प्लास्टिक का उपयोग कम करें, बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ ले जाएं—विधायक प्लास्टिक मुक्त नीमच के लिए नागरिकों की सहभागिता जरूरी—कलेक्टर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 02 Oct 2026, 11:34 AM
शेयर करें ➦
W f X
गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, सब्जी मंडी से पुरानी महिला बस्ती तक निकली रैली प्लास्टिक का उपयोग कम करें, बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ ले जाएं—विधायक प्लास्टिक मुक्त नीमच के लिए नागरिकों की सहभागिता जरूरी—कलेक्टर

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान—‘सेवा, मेरा योगदान’ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा सब्जी मंडी परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मंडी परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल के तहत कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया तथा व्यापारियों एवं नागरिकों को प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को विशेष महत्व देते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत के बाद स्वच्छता जनभागीदारी का विषय बनी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें और बाजार जाते समय घर से कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं। विधायक ने नगर पालिका के सफाईकर्मियों द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन 40 मिनट स्वच्छता के लिए समर्पित करने तथा प्लास्टिक मुक्त नीमच के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर स्वच्छता में योगदान दे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि प्लास्टिक ऐसा कचरा है, जिसका प्राकृतिक रूप से विघटन होने में बहुत लंबा समय लगता है। प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण और जलस्रोत प्रभावित होते हैं। इसलिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और कपड़े अथवा पुन: उपयोग किए जा सकने वाले थैलों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीमच स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कर रहा है और जिले को पूर्व में स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। नीमच को स्वच्छता की शीर्ष 10 श्रेणी में लाने के प्रयासों में नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा एवं श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने भी संबोधित करते हुए नागरिकों से स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने का आह्वान किया। सब्जी मंडी से पुरानी महिला बस्ती तक निकली स्वच्छता रैली कार्यक्रम के बाद सब्जी मंडी से पुरानी महिला बस्ती तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया गया। रैली के समापन पर पुरानी महिला बस्ती में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षकों एवं सफाई कर्मचारियों का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक, सफाई कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X