Dussehra 2023: इस साल दशहरा देखना है, तो देश के इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

नईदिल्ली।  दशहरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे लोग बुहत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। देश के हर हिस्से में इस त्योहार का जश्न देखने को मिलता है लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं जो दशहरा मनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

दशहरा पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के पीछे कई मान्यताएं है। पौराणिक कथा के अनुसार, मां दुर्गा ने इस दिन राक्षषों को नष्ट किया था, इसलिए शारदीय नवरात्र के दसवें दिन यह उत्सव मनाया जाता है।

भारत में लोग बहुत ही धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाते हैं। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। देश में दूर-दूर से लोग दशहरा का जश्न देखने आते हैं। तो चलिए जानते हैं, भारत के कौन-से शहर दशहरा के लिए मशहूर हैं।

कोलकाता

नवरात्र की पूजा हो या दशहरा, ये पर्व कोलकाता में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दौरान इस शहर को पंडालों से सजाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है। महिलाएं साड़ी पहनती हैं और दशहरा के दिन एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

यह भी पढ़ें: नवम्बर के महीने में लेना चाहते हैं बर्फबारी का मजा, तो इन खूबसूरत जगहों पर करें घूमने की प्लानिंग

कुल्लू

कुल्लू में दशहरा का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां इस खास मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ होती है और वो अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर ले जाते हैं। कुल्लु में दशहरा उत्सव के दौरान भारी मेला भी लगता है, जहां कुल्लु की संस्कृति को आप देख सकते हैं।

गुजरात

गुजरात में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां दशहरे के दिन राम रावण की सेना युद्ध होती है। यह देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यहां दशहरा के मौके पर गरबा भी खेला जाता है, जो काफी मशहूर है। पुरुष और महिलाएं इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया डांस करते हैं।

दिल्ली

दशहरा उत्सव के लिए दिल्ली को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यहां विजयादशमी के अवसर पर कई जगहों पर राम लीला का आयोजन होता है। अगर आप दिल्ली शहर में है और दशहरा देखना चाहते हैं, तो सुभाष मैदान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में ट्रैकिंग के लिए निकल जाएं भारत की इन खूबसूरत और एडवेंचर से भरी जगहों पर

पंजाब

पंजाब में भी दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विजादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां दशहरा में भव्य मेला लगता है, जिसमें मिठाइयों की दुकान आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पंजाब का दशहरा देखने जा सकते हैं।

Pic Credit: Instagram/kota_cityra

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

4 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

4 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

4 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

4 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

4 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

4 hours ago