Ad Ad
Ad Ad

चंगेरा कृषि मंडी में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन आज

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Oct 2026, 09:25 AM
शेयर करें ➦
W f X
चंगेरा कृषि मंडी में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन आज

जिले में बलराम कृषि महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज कृषि उपज मंडी,चंगेरा,नीमच में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता कर किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर मंच एवं बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, प्रदर्शनी, परिवहन, विद्युत एवं फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। महोत्सव में कृषि एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों एवं हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ चयनित हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कन्या पूजन, रंगोली एवं दीप प्रज्वलन जैसी गतिविधियां भी होंगी। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को देखते हुए इंटरनेट कनेक्टिविटी, लाइव प्रसारण एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री एन.एस. रावत को सौंपी गई है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X