संधारा में श्री राम कथा की पूर्णाहुति
श्री राम कथा की पूर्णाहुति पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

भानपुरा : क्षेत्र भानपुरा के ग्राम संधारा के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में प्रतिदिन विगत 8 दिनों से दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वृंदावन धाम से पधारे पंडित श्री इंद्रदेव जी नागर महाराज के श्री मुख से कही जाने वाली श्री राम कथा की पूर्णाहुति शुक्रवार 16 जनवरी को हुई। कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर श्री राम कथा एवं पोथी व श्री राम लक्ष्मण सीता के पात्रों तथा कथा कर्ता पंडित श्री इंद्रदेव जी नागर महाराज का ग्राम पंचायत सरपंच चांदमल पाटीदार की अगुवाई में उपस्थित श्रद्धालु जनों द्वारा पूजन कर स्वागत किया गया।





