नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने आज गुरुवार को एशियन गेम्स-2026 में एक बार फिर दमदार खेल दिखाया और कुल पांच पदक अपने नाम किए जिसमें दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या 17 हो गई है जिसमें एक स्वर्ण पदक है। वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किग्रा स्पर्धा में रजत जी। वहीं सीमा ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। एथलेटिक्स में 4×400 मिक्स्ड रिले टीम ने रजत अपने नाम किया। इसके अलावा स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में अनंतजीत नरूका और परिनाज को मिला कांसा तो रोइंग में डबल्स स्कल्स में सतनाम और सलमान ने भी दिलाया कांस्य। भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने भी चीन से हारकर कांस्य जीतने में सफल रही।
एथलेटिक्स में भारत के हिस्से एक और मेडल आया है। मिक्स्ड टीम की चार गुणा 400 मीटर रिले में पूवम्मा माचेटिरा, विशाल थेनारासू, विथ्या रामराज और मनु थेकीनाली ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। भारतीय टीम ने 3:14.46 सेंकेंड का समय निकालते हुए मेडल अपने नाम किया।
25 Sept 202612:00:40 AM
Asian Games live: सीमा ने जीता ब्रॉन्ज
एथलेटिक्स में भारत के हिस्से मेडल आया है। सीमा ने महिलाओं के 10,000 मीटर फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। सीमा ने 32:50.05 सेकेंड का समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ सीमा ने इस इवेंट में भारत का 16 साल का सूखा खत्म किया है। 16 साल से महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में भारत को मेडल नहीं मिला था।
24 Sept 20266:14:25 PM
Asian Games 2026: विमंस ट्रिपल जंप में आशा को मिली निराशा
विमंस ट्रिपल जंप के फाइनल में भारत को निराशा हाथ लगी है। देश को आशा इलांगो से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गईं। उनकी बेस्ट जंप 13.83 की रही।
24 Sept 20266:06:29 PM
Asian Games live Updates: महिला कबड्डी टीम की जीत
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने अपने ग्रुप-ए में टॉप पर फिनिश किया है। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना नेपाल से होगा।

