Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Sep 2026, 02:45 PM
शेयर करें ➦
W f X

नीमच, 24 सितंबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर सांकेतिक भाषाओं के महत्व तथा बधिर एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों के मानवाधिकार और संवाद के अधिकार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत मूकबधिर विद्यालय छात्रावास के बालक-बालिकाओं, सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के विद्यार्थियों तथा जिले के दिव्यांगजनों ने सहभागिता की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, एकल नृत्य एवं गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा प्रतिभागी दिव्यांग बालक-बालिकाओं को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र तथा दिव्यांग संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग नीमच तथा सहायक प्रशासक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सुश्री श्रुति भयडिया एवं सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. स्वप्निल वधवा उपस्थित थे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X