Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

Posted on September 4, 2026

Air India ने Phuket से Delhi जाने वाली फ्लाइट A12379 के पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था. इसके बाद हुई जांच में फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के ड्रग टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिला. इसके बाद Air India ने शुक्रवार को पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म करने की जानकारी दी.

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है: Air India Tata Group की एयरलाइन Air India ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा, पायलट की फिटनेस और नियमों के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो-टॉलरेंस नीति है.

इसी नीति के तहत पायलट की नौकरी से निकाल दिया गया है. ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर AAIB की जांच में क्या सामने आया? Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त को Airbus A320 विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था.

इसी दौरान विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ सेकेंड के लिए दबाव खत्म हो गया. इसके चलते ऑटोपायलट बंद हो गया और विमान की ऊंचाई अचानक बदल गई. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान पहले करीब 372 फीट ऊपर गया और इसके बाद अपनी शुरुआती ऊंचाई से करीब 292 फीट नीचे आ गया.

इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे. कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट आई नॉन-नेगेटिव AAIB ने बताया कि पायलट-इन-कमांड के कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट की रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आई थी. जांच एजेंसी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और DGCA से इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की.

AAIB के मुताबिक, घटना के दूसरे पहलुओं की जांच अभी जारी है. ये भी पढ़ें: जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों? क्या ड्रग टेस्ट और विमान के नीचे आने का संबंध था? फिलहाल ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं है.

AAIB ने पायलट के ड्रग टेस्ट और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव को अलग-अलग घटनाओं के रूप में दर्ज किया है. शुरुआती रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि पायलट के शरीर में मिले साइकोएक्टिव पदार्थ की वजह से विमान करीब 300 फीट नीचे आया था. विमान में तकनीकी खराबी की वजह की जांच अभी जारी है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme