होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

AAP छोड़ BJP में गए संदीप पाठक पर FIR दर्ज

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 May 2, 2026

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज की गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में जाने के कुछ ही दिनों के बाद उनपर कार्रवाई की गई. अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, अभी तक साफ नहीं है कि केस क्यों दर्ज हुए, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये गैर-जमानती धाराओं में हैं.

इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है. संदीप पाठक उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन की. उनके साथ राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल भी शामिल हैं, जिससे सियासत में हलचल बढ़ गई है.

मालीवाल को छोड़कर बाकी सभी पंजाब से सांसद हैं. इनके बीजेपी जाने से AAP की राज्यसभा सीटें 10 से घटकर सिर्फ 3 रह गईं..

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू