पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे में हमला हुआ. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से दी है. जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग (सिख धर्म के योद्धा) ने उनपर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. निहंग ने कृपाण से किया हमला खबर है कि गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब में निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया. बादल बुधवार को अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ नांदेड़ के तीन दिन के दौरे पर गुरुद्वारे पहुंचे थे. वह अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ गुरुद्वारे के अंदर थे, उसी वक्त उनपर हमला हुआ..

