श्री देवनारायण जन्मोत्सव मनाया जायेगा
गुर्जर समाज व देव सेना युवा संगठन भानपुरा द्वारा श्री देवनारायण जन्मोत्सव मनाया जायेगा 24 को महाआरती व भजन संध्या तथा 25 को शोभायात्रा निकाली जाएगी

भानपुरा : स्थानीय गुर्जर समाज एवं देवसेना युवा संगठन द्वारा अपने आराध्य देव श्री देवनारायण जी महाराज का 1114 वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा। प्रदान की गई जानकारी के अनुसार आगामी 24 जनवरी की रात्रि 8 बजे से समाज के गुर्जर मोहल्ला स्थित मंदिर में महा आरती एवं तत्पश्चात भजन संध्या का भव्य आयोजन रखा गया है एवं अगले दिन 25 जनवरी की प्रातः 10:00 बजे नगर के मुख्य मार्ग से भगवान श्री देवनारायण जी महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे बजे एवं ढोल ढमाके के साथ निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में समाज के सैकड़ो समाजजन महिला पुरुष व युवा जन उत्साह पूर्वक शामिल होंगे।





