विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा 13मार्च से 16 तक निकाली जा रही सामाजिक समरसता संत यात्रा शनिवार को देर शाम नीमच जिले के रामपुरा पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) की सामाजिक समरसता संत यात्रा का , जिसका उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सद्भाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाना है। उक्त यात्रा नगर के बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर बादीपुरा स्थित रेगर समाज मांगलिक भवन में पहुंची जहाँ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का संदेश दिया , जिसमें साधु-संतों का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ
यह यात्रा हिंदुओं को संगठित करने और जाति-पाति व ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों से मुक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य संदेश ‘एक संगत, एक पंगत’ है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यक्रम में सामाजिक समरसता संत यात्रा पधारे संतो ने ने हिंदू धर्मावलंबियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य भेदभाव मुक्त और समरसता युक्त भारत का निर्माण करना है, जिसके तहत हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित हिंदू धर्मावलंबियों ने यात्रा रथ में स्थापित भगवान श्री राम दरबार की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरित किया।




