कुकडेश्‍वर एवं पानोली में नि:शुल्‍क आयुर्वेद स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न- 113 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच :

कुकडेश्‍वर एवं पानोली में नि:शुल्‍क आयुर्वेद स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न- 113 रोगियों ने लिया लाभ

शासकीय आयुर्वेद औषधालय जनकपुर द्वारा ग्राम पानोली आंगनवाड़ी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में एवं आयुष औषधालय मनासा द्वारा कुकडेश्‍वर मे नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग ,उदर रोग,विबंध,श्वास,कास,प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप,अर्श गैस अम्लपित साइटीका, त्वक रोग, हदय ,प्रमेह,आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई।

शिविर में बीपी, शुगर की निशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविरों में कुल 133 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य, डॉ. मदन पाटीदार, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.धीरज डावर, श्री हरिश दास बैरागी, श्री विनीत सोनी, श्रीमति सुधा भदौरिया ,श्री सोनू, एंव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button