आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा की कार्यशाला: भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुरा द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लिया। यह कार्यशाला स्थानीय रेस्ट हाउस आयोजित की गई
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र स्वदेशी अपनाना है। इससे भारत सशक्त बनेगा और स्थानीय व्यापारी मजबूत होंगे। वही मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी त्योहारों में स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की और बताया कि प्रदेश व जिला स्तर पर भाजपा के नेतृत्व में ‘संकल्प स्वदेशी अभियान’ चलाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष आशीष सारडा ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का संचालन रवि पाटीदार ने किया, वही मंडल महामंत्री कैलाश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि पार्षद गण भाजपा पदाधिकारी पंच सरपंच सहित कई बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।