Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

कल्याण कमलमय समर्थक समिति द्वारा वार्ड नंबर 15 में आमजन की पानी व नालियों की समस्या का तुरंत कराया निराकरण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Nov 2023, 08:10 AM
शेयर करें ➦
W f X

नीमच। वार्ड क्रमांक 15 विनोबागंज में कई दिनों से बंद पड़े हैंडपंप व कीचड़ से लथपथ नालियों से परेशान वार्डवासियों द्वारा दी जानकारी अनुसार कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. रईस पटवा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के द्वारा वार्ड भ्रमण किया जाकर उनकी उक्त समस्या को नगर पालिका कर्मचारीयो को फोन लगाकर वार्ड वासी गणो की समस्या का तुरंत निराकरण कराया। 

वार्ड 15 विनोबागंज में कई दिनों से बंद पड़े हेड पंप को तुरंत खड़े रहकर सुधरवाया गया व वार्ड की नालियां जो कि पूर्ण रूप से गंदगी से भरी थी जिसके कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर फैल रहा था। जिससे कई प्रकार के कीटाणु पनपने व कई तरह की घातक बीमारियां फैलने डर बना हुआ था उक्त नालियों को भी नगरपालिका सफाई कर्मचारियों व दरोगा जी के सहयोग से सफाई करवाई जाकर वार्डवासियों को राहत प्रदान कराई गई। साथ ही वार्ड की अनेक समस्याओं का निराकरण भी करवाया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, समाजसेवी (मोमू) लालवानी, मो.सलीम मुल्तानी, अशोक (मामा) सोहरा, मोहम्मद ईशाक मुल्तानी व वार्ड की मातृशक्तियों ने उपस्थित होकर नगर पालिका कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X