Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सभी से मुक्‍तहस्‍त से सहयोग की अपील कलेक्‍टर ने की Appeal no.1 news

Posted on November 30, 2023

Table of Contents

Toggle

    • भूतपूर्व सैनिको और उनके आश्रितों के कल्‍याण के लिए सभी संस्‍थाऐं आर्थिक सहयोग करें-श्री जैन
      • सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सभी से मुक्‍तहस्‍त से सहयोग की अपील कलेक्‍टर ने की
  • यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव:-नियुक्ति और पहचान पत्र के सत्‍यापन के बाद ही गणना कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे उम्‍मीदवारों के अभिकर्ता

भूतपूर्व सैनिको और उनके आश्रितों के कल्‍याण के लिए सभी संस्‍थाऐं आर्थिक सहयोग करें-श्री जैन

सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सभी से मुक्‍तहस्‍त से सहयोग की अपील कलेक्‍टर ने की

नीमच। सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस हर वर्ष 7 दिसम्‍बर को मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय सेना के तीनों अंगों के ऐसे वीर जवानों के सहायतार्थ मनाया जाता है, जो देश की एकता, अखंडता की रक्षा एवं सीमाओं की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए या सदा के लिए अपंग हो गए। इन वीर जाबांज जवानों की कुर्बानी को याद करने के लिए राष्‍ट्र व्‍दारा हर वर्ष 7 दिसम्‍बर को सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस प्रतीक स्‍परूप वाहन और टोकन ध्‍वज वितरण कर मनाया जाता है और प्रतिकात्‍मक ध्‍वजों के वितरण के दौरान स्‍वैच्‍छा से दी गई दान राशि एकत्रित की जाती है।

सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस

    इस निधि से प्राप्‍त दान राशि का इस्‍तेमाल इन वीर सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के पूनर्वास तथा कल्‍याणार्थ किया जाता है। इसके अलावा एकत्रित की गई राशि से पूर्व सैनिकों के बच्‍चों को छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह, अपंगता अनुदान, अंत्‍येष्टि अनुदान, मानसिक व शारीरिक विकलांग बच्‍चों हेतु अनुदान आदि पुण्‍य कार्य भी किए जाते है।

     कलेक्‍टर दिनेश जैन ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्‍याण के लिए सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर जिले के नागरिकों, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों की बैठक में बुधवार को सभी से मुक्‍त हस्‍त से अधिकाधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।

झंडा दिवस

सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस : कलेक्‍टर श्री जैन ने जारी अपील में कहा है, कि जिले के सभी विभागाध्‍यक्षो, शासकीय व गैर शासकीय संस्‍थाओं, सामाजिक संस्‍थाओं से आग्रह है, कि इस निधि में अधिक से अधिक राशि दान एकत्र कर देश के वीर सैनिकों का सम्‍मान करने का सौभाग्‍य प्राप्‍त करें। कलेक्‍टर श्री जैन ने अपील की है, कि इस निधि की संग्रहित दान राशि सीधे जिला सैनिक कल्‍याण कार्यालय व्‍दारा नियंत्रित

खाता क्रमांक 10752354110, Amalgamated Special Fund for Rehabilitation and Re-construction of ESM of MP, State Bank of India, Main Branch, Mandsaur, IFSC Code SBIN0000422 में चेक, ड्राफ्ट, नेफ्ट से या सीधे बैंक, जिला सैनिक कल्‍याण कार्यालय में नगद जमा कर सकते है। सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस में दान की गई राशि पर, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 297(2) (के) के अंतर्गत आयकर से छूट का भी प्रावधान है।

     बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद,  संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राजेश शाह, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना तथा विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव:-नियुक्ति और पहचान पत्र के सत्‍यापन के बाद ही गणना कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे उम्‍मीदवारों के अभिकर्ता

#सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस, #सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme