नीमच
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिंगोली आगमन पर वंदना खण्डेलवाल का हुआ गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन*

- *भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिंगोली आगमन पर वंदना खण्डेलवाल का हुआ गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन*
- *भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*
- *इस अवसर पर जिले में सबसे वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दुलीचंद जैन का उनके निवास पर पहुंच कर किया सम्मान*
- *जिले में सबसे वरिष्ठ नेता 95 वर्षिय पूर्व विधायक दुलीचंद जैन का सम्मान कर हम अभिभूत है- जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल*
- *रिपोर्ट प्रदीप जैन*
- *सिंगोली/* जिला भाजपा अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार सिंगोली आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए सिंगोली मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने बताया कि दिनांक 24 फरवरी को जिले की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल प्रथम बार सिंगोली प्रवास पर पधारी भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। मेघवंशी ने बताया कि इस वर्ष हम भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं।इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष का सिंगोली प्रवास हुआ। जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय ओर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया आपके साथ जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला मंत्री सुनीता मेहता मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ महामंत्री पारस जैन ने भी डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय ओर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसी साधारण परिवार की महिला को जिले की बागडोर सौंपकर यह स्पष्ट संकेत दिया कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुरुषों की हमारी पार्टी में परिवार वाद नही है ना ही पद का घमंड यहा कब किसे क्या जिम्मेदारी मिल जाए ये कोई नहीं जानता है। हम सब इस वर्ष भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं उनकी शताब्दी वर्ष मनाना तभी सार्थक होगा जब हम सब उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनने मे सहभागी बने। खण्डेलवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी कर रहे हैं। आज के इस अवसर पर बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया और जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने की बात कही। आज के इस अवसर पर पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ नेता निर्मल जैन प्रदीप जैन फुल कुमार मलिक प्रेम चंद जैन दिनेश जोशी लोकेश पटवा महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी युवा नेता प्रशांत पालीवाल पार्षद सुनील सोनी जीवन बलाई आसपास क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य सरपंच सहित अनेक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन पारस जैन ने किया ओर आभार मोतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया।
- *पार्टी की नींव के पत्थर जिले के सबसे वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दुलीचंद जैन का सम्मान किया*
- पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा नेतृत्व पुरे देश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने का काम कर रहा है। आज इसी क्रम में सिंगोली प्रवास पर आई जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल ओर पार्टी पदाधिकारियों ने सिंगोली में निवासरत जिले में सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दुलीचंद जैन का उनके निवास पर पहुंच कर शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया। ज्ञात रहे पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय,पंडित अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजमाता सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे, विरेन्द्र कुमार सकलेचा, सुन्दर लाल पटवा जैसे नेताओं के साथ नींव के पत्थर के रूप में काम किया है।
- *पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के परिजनों ने जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल का किया स्वागत अभिनन्दन*
- जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार अपने नीवास पधारी वंदना खण्डेलवाल का पूर्व विधायक जैन ओर उनके परिवार ने पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत अभिनन्दन किया।