संचय कोपरोटिव संस्था का प्रयास प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ

संचय कोपरोटिव संस्था का प्रयास प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ

आज पर्यावरण प्रदूषण की मुख्य वजह प्लास्टिक और पॉलिथीन है जो हमारे रामपुरा शहर और पूरे देश के लिए एक विकट समस्या बन गया है, जसकी वजह से मानव जीवन विनाश की ओर बढ़ रहा है।

वजह है इसका डिस्पोज़ ऑफ या डिग्रेड नहीं होना है। जिससे आप इसे जितने भी दिन रखें ये प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता जिसका खामियाजा हमारे वातावरण को और हमें झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए अभी पूरे विश्व में नो प्लास्टिक की मुहिम चल रही है। इस मुहिम में हमारा नीमच जिला भी पीछे नहीं है और न ही हमारा शहर रामपुरा ऐसे में इस महा विनाशकारी प्लास्टिक से बचाने के लिए नगर परिषद सहित जिला प्रशासन के द्वारा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नित्य नए प्रयोग किये जा रहे हैं इन्ही के साथ ही नगर की संचय कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा भी प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ * के नारे के साथ नगरवासियो सहित खाता धारको में कपड़े की थैली का वितरण कर लोगों को पर्यावरण एवं अमानक पॉलिथीन के उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया इसके साथ ही संचय कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यकर्ताओ द्वारा प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाले नुकसान और विनाश के बारे में बताकर इसका उपयोग ना करने की अपील की जा रही है और साथ ही प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। *