नीमच
शर्मा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिंगोली नगर इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

*शर्मा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिंगोली नगर इकाई के अध्यक्ष नियुक्त*
*जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने की घोषणा*
*स्थानीय पत्रकारों ओर इष्टमित्रों में हर्ष की लहर*
*सिंगोली/* प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने संगठन कों सक्रिय ओर मजबूत बनाने के लिए पत्रकार निरंजन शर्मा को सिंगोली नगर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा की नियुक्ति पर स्थानीय ओर आसपास के पत्रकार साथियों एंव इष्टमित्रों में हर्ष की लहर है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी जिला महासचिव अविनाश जाजपुर ने शर्मा को बधाई देते हुए संगठन के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।