मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा वृहद रूप से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।*

*मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा वृहद रूप से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
आज दिनांक 8-03-2025 को *जल जीवन मिशन* के अंतर्गत *मध्यप्रदेश जल निगम*, *परियोजना क्रियान्वयन इकाई नीमच* की सहायक संस्था *कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम (CAMP)* द्वारा *गाँधी सागर – 2* समूह जल प्रदाय योजना के तहत *विकासखंड – नीमच* के ग्राम पंचायत जावी एवं जगोली में *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* का आयोजन किया गया। जिसमें महिला दिवस के महत्व एवं नारी शक्ति के बारे में बताया गया एवं जिन महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य किए उनको जल निगम नीमच एवं ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार एवं शासन की योजना से अवगत किया गया एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। महिला दिवस कार्यक्रम में श्री दिनेश उपाध्याय, प्रबंधक जनसहभागिता, पी. आई.यू. नीमच, ISA परियोजना प्रबंधक मृदुल खरे, ग्रामपंचायत सरपंच, सचिव, ए. एन. एम., आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं परियोजना समन्वयक और कम्युनिटी माेबीलाइजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button